मंझनपुर,कौशाम्बी। जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर जिताएं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश खुशहाली के शिखर पर पहुंचेगा। युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान के साथ साथ माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने मंझनपुर विधान सभा के बरई बंधवा गांव लगाए गए चौपाल में कही। करारी के बरई बंधवा गांव में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान खलीक अहमद उर्फ निक्के ने जन चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल रहे। जन चौपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ राम करन निर्मल ने कहा कि चुनाव नजदीक है। इस बार मोदी और योगी के जुमले में नही फंसना है। नोटबन्दी कर गरीबों को बैंक की लाइन में लगाने वाले, सौ दिन में विदेश से काला धन लाकर सभी के खातों में पंद्रह पंद्रह लाख देने की बात कहकर जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने के बजाय लोगों की नौकरी छीनने का काम किया है। रोजगार मांगने वाले युवाओं को योगी की पुलिस की लाठी मिली और लॉकडाउन में गरीब मजदूरों को भाजपा सरकार ने हजारों किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी मिलकर सरकारी विभाग बेंच दिए हैं। खरीदने वाला गुजराती, बेचने वाला गुजराती और बैंक से गरीबों का पैसा लेकर विदेश भागने वाला भी गुजराती है। उन्होंने जनता से गुजरातियों से होशियार रहने को कहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसके अलावा डॉ निर्मल ने गुवारा तैयबपुर में शिवा यादव और पिंडरा चौराहा पर लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव मो मसूद के द्वारा आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रमोद यादव, ओमनाथ बिंद, राम शरन निर्मल, ख़ालिक उर्फ निक्के अहमद,सोहन लाल, सुनील यादव, मनीष चौधरी, सैफी, अमित दिवाकर, मो उमर, आदि मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

मंझनपुर विधानसभा के तीन गांवों में चौपाल लगाकर लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सपा की नीतियां। सपा प्रत्याशी के लिए लोगों से मांगा वोट
मंझनपुर,कौशाम्बी। जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर जिताएं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश खुशहाली के शिखर पर पहुंचेगा। युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान के साथ साथ माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने मंझनपुर विधान सभा के बरई बंधवा गांव लगाए गए चौपाल में कही। करारी के बरई बंधवा गांव में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान खलीक अहमद उर्फ निक्के ने जन चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल रहे। जन चौपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ राम करन निर्मल ने कहा कि चुनाव नजदीक है। इस बार मोदी और योगी के जुमले में नही फंसना है। नोटबन्दी कर गरीबों को बैंक की लाइन में लगाने वाले, सौ दिन में विदेश से काला धन लाकर सभी के खातों में पंद्रह पंद्रह लाख देने की बात कहकर जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने के बजाय लोगों की नौकरी छीनने का काम किया है। रोजगार मांगने वाले युवाओं को योगी की पुलिस की लाठी मिली और लॉकडाउन में गरीब मजदूरों को भाजपा सरकार ने हजारों किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी मिलकर सरकारी विभाग बेंच दिए हैं। खरीदने वाला गुजराती, बेचने वाला गुजराती और बैंक से गरीबों का पैसा लेकर विदेश भागने वाला भी गुजराती है। उन्होंने जनता से गुजरातियों से होशियार रहने को कहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसके अलावा डॉ निर्मल ने गुवारा तैयबपुर में शिवा यादव और पिंडरा चौराहा पर लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव मो मसूद के द्वारा आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रमोद यादव, ओमनाथ बिंद, राम शरन निर्मल, ख़ालिक उर्फ निक्के अहमद,सोहन लाल, सुनील यादव, मनीष चौधरी, सैफी, अमित दिवाकर, मो उमर, आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें