🔔 यह भी पढ़ें...





अजगरा,प्रतापगढ़। जनपद के अजगरा रानीगंज में भादवमास ऋषि पंचमी के दिन से लगने वाला तीन दिवसीय अजगरा का प्राचीन मेला दूसरे दिन देखने लायक रहा। मेले में बच्चो की किलकारियों के साथ युवाओ में जो उत्साह दिखा वह भी देखने लायक ही था। बता दें कि मेला में लोग आये तो किन्तु लोगों के चेहरे पर कोरोना का भी डर दिखा, लोग एक दूसरो से दूरियां बनाते भी दिखे। कुछ लोगों के मुंह पर मास्क व हाँथ में सिनेटाइजर लेकर हवाई झूले के पास खड़े मिले। मेला में आये लोगो के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र सर्कस, हवाई झूला, व ब्रेकडान्स रहा। वहीं ट्रेन व बाउंसर बच्चो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।मेले में ट्रेन व बाउंसर पर बच्चें किलकारियां मारते मिले। हवाई झूला व ब्रेकडान्स पर युवा अलग ही अंदाज में दिखे। बता दें कि बच्चे 20 रु में ट्रेन व बाउंसर का टिकट बनवाकर मेले का भरपूर आनंद लिए वही 30 रु में ब्रेकडान्स व हवाई झूला का टिकट लेकर हवाई सफर तय करने के लिए लोगो में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस तरह से मेले में लगे तमाम छोटे बड़े झूलो में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मेले में आने वाले बच्चे फूले नही समा रहे हैं। खान-पान के अलावा बच्चो के लिए खेल-खिलौने वहीं महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन, लोगो के लिए कपड़े, लोहे के औजार, घर मे प्रयोग किये जाने वाले बर्तन व लकड़ी के समान समेत कई छोटे-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान सुसज्जित है। इसमें लोग अपनी जरूरत के समान खरीद रहे हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































