V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्तियों का सम्मान

प्रतापगढ़ । लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाली नारी शक्तियों का सम्मान अंग वस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया
सम्मानित विभूतियों में यश भारती पुरस्कार प्राप्त संगीतज्ञ डॉ शिवानी मातनहेलिया पुलिस उपनिरीक्षक एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव व समाज सेवा तथा संगीत के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका प्रदान कर रही अनीता पांडे व राधे.राधे ट्रस्ट की नम्रता तिवारी रही।
इस अवसर पर डॉ शिवानी मातनहेलिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि अब संगीत को पूर्ण सम्मान प्राप्त हो रहा है अब अभिभावक अपने बच्चों को संगीत में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ।
एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार ने कहा कि नारी अस्मिता की रक्षा हेतु में हर पल कटिबद्ध हूं उन्होंने गरीब बच्चों हेतु कोचिंग सेंटर खोलने की भी इच्छा व्यक्त की ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष पांडे ने कहा कि इन महान विभूतियों को सम्मानित कर आने वाली पीढ़ी को इनका अनुसरण करने हेतु प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध के उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला अमित पांडे राजेश मिश्रा नीलेश मिश्रा पंकज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ । लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाली नारी शक्तियों का सम्मान अंग वस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया
सम्मानित विभूतियों में यश भारती पुरस्कार प्राप्त संगीतज्ञ डॉ शिवानी मातनहेलिया पुलिस उपनिरीक्षक एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव व समाज सेवा तथा संगीत के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका प्रदान कर रही अनीता पांडे व राधे.राधे ट्रस्ट की नम्रता तिवारी रही।
इस अवसर पर डॉ शिवानी मातनहेलिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि अब संगीत को पूर्ण सम्मान प्राप्त हो रहा है अब अभिभावक अपने बच्चों को संगीत में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ।
एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार ने कहा कि नारी अस्मिता की रक्षा हेतु में हर पल कटिबद्ध हूं उन्होंने गरीब बच्चों हेतु कोचिंग सेंटर खोलने की भी इच्छा व्यक्त की ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष पांडे ने कहा कि इन महान विभूतियों को सम्मानित कर आने वाली पीढ़ी को इनका अनुसरण करने हेतु प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध के उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला अमित पांडे राजेश मिश्रा नीलेश मिश्रा पंकज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment