
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष,गौरव, शक्ति व अवध का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह शैल श्याम पैलेस में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन चैतन्य पाण्ड्या व उनकी पत्नी रागिनी पाण्ड्या, अधिष्ठापन अधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन सी ए सौरभ कान्त , दीक्षाधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पी.के. सिंह, मुख्य वक्ता पूर्व एम.सी.सी. डा. क्षितिज शर्मा पूर्व मण्डलाध्यक्ष सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, मंडल सचिव नरेन्द्र मेहता, मंडल सचिव प्रशासन लायन प्रदीप जायसवाल, जीएटी एरिया कोऑर्डिनेटर लियो वीपी मारवाह, डिप्टी डिस्ट्रीक्ट गवर्नर डॉ पीयूष कान्त शर्मा, रीजन चेयरपर्सन पुष्पांजलि शुक्ला, जोन चेयरपर्सन क्षितिज श्रीवास्तव के समक्ष सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणपति वंदना, नृत्य से हुआ जिसका सुंदर प्रस्तुतिकरण आंचल श्रीवास्तव व कृति मिश्रा के द्वारा किया गया। ध्वज वंदना डा. अवंतिका पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत की गयी। अतिथियो का स्वागत लायन डॉ पीयूष कांत शर्मा द्वारा किया गया। सभी क्लबो के द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यो की जानकारी जोन चेयरपर्सन डा. क्षितिज श्रीवास्तव ने दी। उपमण्डलाध्यक्ष द्वितीय लायन पी.के. सिंह ने नवीन सदस्यो लायन्स क्लब हर्ष से विनय कुमार सिंह (भोला), केशव धनगर, लायन्स क्लब शक्ति की रूचि केसरवानी, छाया श्रीवास्तव, पूजा सिंह तथा लायन्स क्लब अवध के अनिल तिवारी, सूबेदार उपाध्याय, विपिन शुक्ला, रामकुमार पाण्डेय, के.के. त्रिपाठी, श्याम शंकर द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी को दीक्षा प्रदान की। उपमण्डलाध्यक्ष प्रथम लायन सौरभ कान्त श्रीवास्तव ने अध्यक्ष राजेश बहादुर पाल (हर्ष), कंचन सिंह (गौरव), गीता मिश्रा (शक्ति), राजेन्द्र शुक्ला (अवध) व सचिव अश्वनी सिंह (हर्ष), स्मृति सिंह (गौरव), अनीता पाण्डेय (शक्ति), डा. अमित पाण्डेय (अवध), कोषाध्यक्ष अमितेन्द्र श्रीवास्तव (हर्ष), अमोलक सिंह (गौरव), पर्मिला शुक्ला (शक्ति), पंकज शुक्ला (अवध), प्रशासक संतोष भगवन (हर्ष), डॉ बृजभानु सिंह (गौरव), लक्ष्मी मिश्रा (शक्ति), संतोष पाण्डेय (अवध) सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए उन्हे उनके कार्यो तथा दायित्व से परिचित कराया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन चैतन्य पाण्ड्या ने कहा कि इस वर्ष हम ‘‘वी चेन्ज’’ के नारे के साथ कार्य कर रहे है। यह परिवर्तन हमारे कार्यो में भी दिखना चाहिए। लायन्स क्लब 210 देशो में संचालित हो रहा है। भारत वर्ष में सर्वाधिक लायन्स सदस्य है। आपने सभी क्लबो को अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का आवाहन किया। मुख्य वक्ता निवर्तमान मल्टीपल कॉउन्सिल चेयरपर्सन लायन क्षितिज शर्मा ने प्रेरित करते हुए कहा कि सारे क्लब स्थायी प्रोजेक्ट पर कार्य करे जिसके लिए लायन्स क्लब द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायन सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा प्रतापगढ़ जनपद से बहुत पुराना लगाव है। यहां के सभी क्लब बेहतरीन कार्य कर रहे है। रीजन चेयरपर्सन पुष्पांजलि शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन लायन शिशिर खरे ने किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब प्रतापगढ़ हर्ष से सतीश चन्द्र शर्मा, डा. रविशंकर पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, आलोक सिंह, डा. आमोद शुक्ला, अरविन्द सिंह, लालजी चौरसिया, डा. श्याम शंकर श्याम, एम.जे.एफ. लायन्स चन्द्रशेखर मिश्रा, कृष्णप्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, अनिल पाण्डेय, अर्पित खण्डेलवाल, संजय श्रीवास्तव, लायन्स क्लब गौरव से डा. बृजभानु सिंह, राकेश शुक्ला, संजीव आहूजा, संजय सिंह, पंकज मिश्रा, जय प्रकाश खण्डेलवाल, मनीष केसरवानी, सतवीर सिंह, डा. शिवशंकर सिंह, डॉ संदीप मिश्रा, गोपाल उमरवैश्य, पूनम आहूजा, प्रेम लता खंडेलवाल, मालिनी केसरवानी, तनु मिश्रा, लायन्स क्लब शक्ति से सतनाम कौर, सारिका श्रीवास्तव, शालिनी मिश्रा, सरिता पाल, प्रतिभा भगवन, जया भगवन, रीता श्रीवास्तव, सीमा मिश्रा, रूचि केसरवानी, विभा सिंह, पूजा सिंह, लायन्स क्लब प्रतापगढ़ अवध से नीलेश मिश्रा, सूबेदार उपाध्याय, डा. शमीम अंसारी, विनय शर्मा, संदीप त्रिपाठी, अनिल प्रताप त्रिपाठी, श्यामशंकर द्विवेदी, उमाकांत ओझा, राजेश मिश्र, के.के. त्रिपाठी, डा. रामकुमार पाण्डेय, विपिन शुक्ला आदि सदस्य व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।