V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

रामपुरभगन  -अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुरभगन  क्षेत्र के रामपुर भगन से दराबगंज जाने वाले मार्ग के निकट अमौनी चकिवा गांव के बगल गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  बताया गया कि गुरुवार कि सुबह गांव के कुछ युवक गन्ने के खेत में जानवरों के लिए चारा काटने को गये थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का पड़ा शव देखकर घास काटना छोड़ युवक घबराकर घर की तरफ भाग कर शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की खबर आसपास गांवो के लोगो को हुई तो तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुँच गयी।तारुन थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर भगन विजेंद्र पाल,सीओ बीकापुर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने मौके पर आसपास गांव के जुटे ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परन्तु कोई कामयाबी उन्हें नही मिली।गन्ने का खेत अमौनी चकिवा निवासी हरीराम बर्मा का बताया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। जो पूरी तरह से सड़ चुका है और कंकाल में तब्दील हो चुका है।जिससे उसकी पहचान कराने भी कुछ दिक्कते आ रही हैं। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँच कर घटना की तह तक पहुँचने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक की शिनाख्त कराने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रामपुरभगन  -अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुरभगन  क्षेत्र के रामपुर भगन से दराबगंज जाने वाले मार्ग के निकट अमौनी चकिवा गांव के बगल गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  बताया गया कि गुरुवार कि सुबह गांव के कुछ युवक गन्ने के खेत में जानवरों के लिए चारा काटने को गये थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का पड़ा शव देखकर घास काटना छोड़ युवक घबराकर घर की तरफ भाग कर शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की खबर आसपास गांवो के लोगो को हुई तो तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुँच गयी।तारुन थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर भगन विजेंद्र पाल,सीओ बीकापुर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने मौके पर आसपास गांव के जुटे ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परन्तु कोई कामयाबी उन्हें नही मिली।गन्ने का खेत अमौनी चकिवा निवासी हरीराम बर्मा का बताया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। जो पूरी तरह से सड़ चुका है और कंकाल में तब्दील हो चुका है।जिससे उसकी पहचान कराने भी कुछ दिक्कते आ रही हैं। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँच कर घटना की तह तक पहुँचने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक की शिनाख्त कराने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment