रामपुरभगन -अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुरभगन क्षेत्र के रामपुर भगन से दराबगंज जाने वाले मार्ग के निकट अमौनी चकिवा गांव के बगल गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि गुरुवार कि सुबह गांव के कुछ युवक गन्ने के खेत में जानवरों के लिए चारा काटने को गये थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का पड़ा शव देखकर घास काटना छोड़ युवक घबराकर घर की तरफ भाग कर शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की खबर आसपास गांवो के लोगो को हुई तो तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुँच गयी।तारुन थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर भगन विजेंद्र पाल,सीओ बीकापुर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने मौके पर आसपास गांव के जुटे ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परन्तु कोई कामयाबी उन्हें नही मिली।गन्ने का खेत अमौनी चकिवा निवासी हरीराम बर्मा का बताया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। जो पूरी तरह से सड़ चुका है और कंकाल में तब्दील हो चुका है।जिससे उसकी पहचान कराने भी कुछ दिक्कते आ रही हैं। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँच कर घटना की तह तक पहुँचने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक की शिनाख्त कराने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

अज्ञात युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप
रामपुरभगन -अयोध्या। पुलिस चौकी रामपुरभगन क्षेत्र के रामपुर भगन से दराबगंज जाने वाले मार्ग के निकट अमौनी चकिवा गांव के बगल गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि गुरुवार कि सुबह गांव के कुछ युवक गन्ने के खेत में जानवरों के लिए चारा काटने को गये थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का पड़ा शव देखकर घास काटना छोड़ युवक घबराकर घर की तरफ भाग कर शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की खबर आसपास गांवो के लोगो को हुई तो तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुँच गयी।तारुन थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर भगन विजेंद्र पाल,सीओ बीकापुर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने मौके पर आसपास गांव के जुटे ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परन्तु कोई कामयाबी उन्हें नही मिली।गन्ने का खेत अमौनी चकिवा निवासी हरीराम बर्मा का बताया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। जो पूरी तरह से सड़ चुका है और कंकाल में तब्दील हो चुका है।जिससे उसकी पहचान कराने भी कुछ दिक्कते आ रही हैं। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँच कर घटना की तह तक पहुँचने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक की शिनाख्त कराने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें