V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक पलटने से अधेड़ जख्मी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक पलटने से एक अधेड़ जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय ट्रामा सेन्टर से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। घटना लालगंज इलाके में लालगंज कालाकांकर हाइवे पर स्थित गांव हिरउ का पुरवा बेलहा के समीप की है। हिरउ का पुरवा बेलहा गांव निवासी मिलन यादव 40 मंगलवार को देर रात लालगंज से बाइक द्वारा घर जा रहा था। जब वह अपने गांव के समीप पहुंचा तो एक मवेशी से बचने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद वहां पर एकत्र ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर भेजवाया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक पलटने से एक अधेड़ जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय ट्रामा सेन्टर से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। घटना लालगंज इलाके में लालगंज कालाकांकर हाइवे पर स्थित गांव हिरउ का पुरवा बेलहा के समीप की है। हिरउ का पुरवा बेलहा गांव निवासी मिलन यादव 40 मंगलवार को देर रात लालगंज से बाइक द्वारा घर जा रहा था। जब वह अपने गांव के समीप पहुंचा तो एक मवेशी से बचने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद वहां पर एकत्र ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर भेजवाया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है।

Leave a Comment