प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ विकास खंड के ग्रामसभा होशियारपुर में केतकी वेलफेयर सेवा संस्थान की सभा संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वन्दना उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन संस्था की सदस्य श्रीमती देवी पांडेय जी ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए वंदना जी के कहा कि यह संस्था एक ऐसी संस्था है जी बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के गरीब बेसहारा ,असहाय, लोगो की मदद के लिए सदैव तैयार है । साथ ही ही संस्था के कोषाध्यक्ष लोकेश दूबे ने वहाँ पर उपस्थित लोगों को संस्था के कार्यों एवं उद्दश्यों के बारे में बताया। उक्त अवसर पर संस्था के सचिव रवींद्र प्रताप सिंह ,वैभव उपाध्याय, राधिका मिश्रा,मीरा पांडेय, सुषमा शर्मा, कैलाशी मिश्रा, समेत कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































