V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

100 शैय्या अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में लोगों को लगा कोविड-19 टीका

मिल्कीपुर- अयोध्या । सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय कुमारगंज पर कोविड-19 टीका लगवानें के लिए मंगलवार को लगभग 200 ग्रामीणों समेत पड़ोसी जनपद अमेठी सुल्तानपुर के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। टीका लगा रही नर्स मधुलिका मिश्रा, स्टाफ नर्स संजय कुमार सिंह, चुन्नी लाल पाल नर्सिंग वार्ड मास्टर, सरोज यादव नर्स, रेखा रावत स्टाफ नर्स, नर्स अन्नपूर्णा जयसवाल, नर्स सीमा श्रीवास्तव की टीम टीका लगा रही थी उसी बीच भीड़ ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया जिसके चलते टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बंद करना पड़ा। भीड़ नियंत्रित करने में नाकाम स्वास्थ्य कर्मी सुमित सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह एवं सुरक्षा में लगे होमगार्डों की बात जनता नहीं मान रही थी स्वास्थ्य कर्मियों के कहने पर भी कोविड-19 का टीका लगवाने आई जनता मास्क भी नहीं लगाई हुई थी। स्वास्थ्य कर्मियों के काफी समझाने बुझाने के बाद कुछ लोगों ने तो मास्क लगाया। लेकिन उसी में कुछ पुरुष एवं महिलाएं स्वास्थ्य कर्मियों के कहने के बावजूद मास्क नहीं लगाए और बीच-बीच में हो हल्ला करते रहे।लोगों का आक्रोश और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रजत चौरसिया ने पूरे मामले की जानकारी कार्यवाहक थानाध्यक्ष कुमारगंज दिनेश कुमार सिंह को दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने थाने के उप निरीक्षक अभिषेक सिहं को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेज दिया।अस्पताल पहुंचे उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल भास्कर बाबा, अभिमन्यु, शुभम सिंह की टीम ने भीड़ को समझा बुझा कर नियंत्रित किया।तब जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर- अयोध्या । सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय कुमारगंज पर कोविड-19 टीका लगवानें के लिए मंगलवार को लगभग 200 ग्रामीणों समेत पड़ोसी जनपद अमेठी सुल्तानपुर के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। टीका लगा रही नर्स मधुलिका मिश्रा, स्टाफ नर्स संजय कुमार सिंह, चुन्नी लाल पाल नर्सिंग वार्ड मास्टर, सरोज यादव नर्स, रेखा रावत स्टाफ नर्स, नर्स अन्नपूर्णा जयसवाल, नर्स सीमा श्रीवास्तव की टीम टीका लगा रही थी उसी बीच भीड़ ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया जिसके चलते टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बंद करना पड़ा। भीड़ नियंत्रित करने में नाकाम स्वास्थ्य कर्मी सुमित सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह एवं सुरक्षा में लगे होमगार्डों की बात जनता नहीं मान रही थी स्वास्थ्य कर्मियों के कहने पर भी कोविड-19 का टीका लगवाने आई जनता मास्क भी नहीं लगाई हुई थी। स्वास्थ्य कर्मियों के काफी समझाने बुझाने के बाद कुछ लोगों ने तो मास्क लगाया। लेकिन उसी में कुछ पुरुष एवं महिलाएं स्वास्थ्य कर्मियों के कहने के बावजूद मास्क नहीं लगाए और बीच-बीच में हो हल्ला करते रहे।लोगों का आक्रोश और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रजत चौरसिया ने पूरे मामले की जानकारी कार्यवाहक थानाध्यक्ष कुमारगंज दिनेश कुमार सिंह को दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने थाने के उप निरीक्षक अभिषेक सिहं को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेज दिया।अस्पताल पहुंचे उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल भास्कर बाबा, अभिमन्यु, शुभम सिंह की टीम ने भीड़ को समझा बुझा कर नियंत्रित किया।तब जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया।

Leave a Comment