V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिया निर्देश

अयोध्या । मण्डलायुक्त  एम0पी0 अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी संभावित वेब को देखते हुये मण्डल के सभी अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, जिलाधिकारी, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये है कि आपसी समन्वय बनाकर तीसरी लहर आने के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। कोरोना से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी। ऐसे में अभी से जीवन रक्षक दवाएं सहित बच्चों को दी जाने वाली मेडिसिन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर लें। किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पायें। मण्डल में जिन-जिन चिकित्सालयों में आक्सीजन प्लांट लग रहे है और अभी तक संचालित न हो पाये हो उन्हें 15 दिन में पूर्ण कराकर संचालित कराया जाय। साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बाजार, चैक आदि स्थलों पर कोविड प्रोटोकाल व गाइड लाइन के पालन के साथ मास्क न पहनने वालों पर वैधानिक कार्यवाही व सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाय। यह देखने में मिल रहा है कि लोग यह मान चुके है कि कोरोना या तो समाप्त हो गया है या चला गया है ऐसा नही है। अभी देश के पूर्वोत्तर राज्यों सहित अन्य प्रदेशों में कोरोना के केस बढ़ रहे है यह स्थिति चिन्ताजनक है और इसे कन्ट्रोल किया जाना आवश्यक है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । मण्डलायुक्त  एम0पी0 अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी संभावित वेब को देखते हुये मण्डल के सभी अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, जिलाधिकारी, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये है कि आपसी समन्वय बनाकर तीसरी लहर आने के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। कोरोना से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी। ऐसे में अभी से जीवन रक्षक दवाएं सहित बच्चों को दी जाने वाली मेडिसिन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर लें। किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पायें। मण्डल में जिन-जिन चिकित्सालयों में आक्सीजन प्लांट लग रहे है और अभी तक संचालित न हो पाये हो उन्हें 15 दिन में पूर्ण कराकर संचालित कराया जाय। साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बाजार, चैक आदि स्थलों पर कोविड प्रोटोकाल व गाइड लाइन के पालन के साथ मास्क न पहनने वालों पर वैधानिक कार्यवाही व सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाय। यह देखने में मिल रहा है कि लोग यह मान चुके है कि कोरोना या तो समाप्त हो गया है या चला गया है ऐसा नही है। अभी देश के पूर्वोत्तर राज्यों सहित अन्य प्रदेशों में कोरोना के केस बढ़ रहे है यह स्थिति चिन्ताजनक है और इसे कन्ट्रोल किया जाना आवश्यक है।

Leave a Comment