V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव आज 12 पदों पर 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

2009 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का चुनाव
अयोध्या । फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव 2021-22 के लिए मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/ निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार को कचहरी स्थिति आचार्य नरेंद्र देव सभागार में होने जा रहे फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तथा पारदर्शी बनाने के लिए मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुलभता के लिए आचार्य नरेंद्र देव सभागार में 28 बूथ बनाए गए हैं  तथा मतदान में सहयोग के लिये 117 मतदान कर्मी लगाए गए हैं । चुनाव प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर में 1 बजे से 2 बजे के मध्य जलपान की व्यवस्था की गई है । मतगणना दूसरे दिन 29 जुलाई को  सुबह 8 बजे तक पुस्तकालय भवन में होगी । मतदान कर्मियों के लिए इसके अलावा एल्डर्स कमेटी के सदस्य व बार के सभी पदाधिकारी मतदान में सहयोग करेंगे । पहली बार मतदान स्थल में प्रवेश के लिए अलग प्रकार से व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पुस्तकालय भवन की ओर से होगा जिसके लिए दो गेट बनाए गए हैं । पहले गेट से क्रम संख्या 1000 तक के क्रम संख्या वाले मतदाता मतदान के लिए प्रवेश करेंगे वही दूसरे गेट से 1001 एक से 2009 तक के क्रम संख्या वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रवेश करेंगे ।मतदाताओं  से आग्रह किया गया है कि वह मतदान के लिए  बार एसोसिएशन व बार काउंसिल का पहचान पत्र अवश्य लेकर आएंगे। अन्यथा उन्हें मतदान से वंचित कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश वंचित रहेगा। अगर निरीक्षण के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति किसी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चुनाव में पूरी तरह आचार संहिता का पालन अनिवार्य है। कोविड-19 का सभी प्रत्याशियों के समर्थकों , मतदान कर्मियों व कचहरी में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क पहनकर आने वालो को प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस फोर्स की भारी व्यवस्था की गई है। सिविल कोर्ट सुरक्षा प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। किसी भी परिस्थितियों  से निपटने के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर रहेगा। चुनाव के मद्देनजर कचहरी परिसर का निरीक्षण भी किया जा चुका है सभी गेटों पर पुलिस बल सुरक्षा मानकों के आधार पर तैनात रहेंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
2009 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का चुनाव
अयोध्या । फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव 2021-22 के लिए मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/ निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार को कचहरी स्थिति आचार्य नरेंद्र देव सभागार में होने जा रहे फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तथा पारदर्शी बनाने के लिए मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुलभता के लिए आचार्य नरेंद्र देव सभागार में 28 बूथ बनाए गए हैं  तथा मतदान में सहयोग के लिये 117 मतदान कर्मी लगाए गए हैं । चुनाव प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर में 1 बजे से 2 बजे के मध्य जलपान की व्यवस्था की गई है । मतगणना दूसरे दिन 29 जुलाई को  सुबह 8 बजे तक पुस्तकालय भवन में होगी । मतदान कर्मियों के लिए इसके अलावा एल्डर्स कमेटी के सदस्य व बार के सभी पदाधिकारी मतदान में सहयोग करेंगे । पहली बार मतदान स्थल में प्रवेश के लिए अलग प्रकार से व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पुस्तकालय भवन की ओर से होगा जिसके लिए दो गेट बनाए गए हैं । पहले गेट से क्रम संख्या 1000 तक के क्रम संख्या वाले मतदाता मतदान के लिए प्रवेश करेंगे वही दूसरे गेट से 1001 एक से 2009 तक के क्रम संख्या वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रवेश करेंगे ।मतदाताओं  से आग्रह किया गया है कि वह मतदान के लिए  बार एसोसिएशन व बार काउंसिल का पहचान पत्र अवश्य लेकर आएंगे। अन्यथा उन्हें मतदान से वंचित कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश वंचित रहेगा। अगर निरीक्षण के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति किसी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चुनाव में पूरी तरह आचार संहिता का पालन अनिवार्य है। कोविड-19 का सभी प्रत्याशियों के समर्थकों , मतदान कर्मियों व कचहरी में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क पहनकर आने वालो को प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस फोर्स की भारी व्यवस्था की गई है। सिविल कोर्ट सुरक्षा प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। किसी भी परिस्थितियों  से निपटने के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर रहेगा। चुनाव के मद्देनजर कचहरी परिसर का निरीक्षण भी किया जा चुका है सभी गेटों पर पुलिस बल सुरक्षा मानकों के आधार पर तैनात रहेंगे।

Leave a Comment