प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक बाबू राजेश्वर प्रताप सिंह सण्डवा सोमवंशियान के आवास पर हुई। अध्यक्ष ठा. जबर सिंह जिलाध्यक्ष तथा संचालन आशीष सिंह जिला प्रभारी ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। इस वर्ष समाज के आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक के कन्याओ का विवाह कराया जाय। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय किया गया कि इस वर्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रम बाबा विश्वेश्वर नाथ धाम सण्डवा सोमवंशियान में कराया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ठा. जबर सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम का यह आठवां वर्ष है। समाज के सहयोग से एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट कार्य है। प्रयास करूंगा कि प्रतापगढ़ की तरह ही प्रदेश के अन्य जिलो में सामूहिक विवाह कार्यक्रमो का आयोजन किया जाय। बैठक में सुबेदार देवेन्द्र सिंह, भानु प्रताप सिंह चैहान, राणा सुबेदार सिंह चैहान, अमर बहादुर सिंह प्रधान, शनी सिंह रामपुर विधानसभा अध्यक्ष, राजेश सिंह चैहान, रामलखन सिंह, अखिल प्रताप सिंह, अंशू सिंह, विक्रांत सिंह, अर्जुन बाबा आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें