V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सरकार ने व्यापारियो के हित में लिया निर्णय: कंछल

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) .प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय/प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पीडब्लूडी डाक बंगले पर प्रतापगढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियो से औपचारिक मुलाकात की। सर्वप्रथम कंछल जी को जिलाध्यक्ष समेत सभी लोगो ने माला पहना कर स्वागत किया। इसके पश्चात कंछल जी ने व्यापारियो के हित में सरकार से किये गये मांगो में कुछ मांगो की पूर्ति होने के सम्बंध में बताया। उन्होने बताया कि जीएसटी धारक व्यापारियो की घटना दुर्घटना में मृत्यु से परिजनो को दस लाख के बीमे की राशि नकद सहायता प्रदान की जायेगी। व्यापार मंडल की मांग पर पटरी दुकानदारो को 2000/- रूपए की राशि और असहाय दुकानदारो को 2000 रूपए की राशि प्रतिमाह अनुदान सहायतार्थ दिया जाएगा। विद्युत बिल में सरचार्ज माफ किया गया है। कोरोना काल में लाकडाउन नियमो के उल्लंघन पर दर्ज मुकदमे व्यापारियो पर से वापस लिये जायेंगे तथा कोरोना से मृत व्यवसायी के परिवार को सहायतार्थ धनराशि दी जायेगी। कोरोना से मृत परिजनो के बच्चो को मुफ्त शिक्षा, देखभाल और सहायतार्थ राशि प्रतिमाह दी जायेगी। साथ ही व्यापारी वर्ग मे किसी को गंभीर बीमारी होने पर सरकार से दस लाख रूपए सहायतार्थ की प्रान्तीय अध्यक्ष जी ने मांग की है। कंछल जी ने जनपद के पदाधिकारियों से स्थानीय समस्याओं के सम्बंध में भी जानकारी ली। प्रतापगढ़ के सम्बंध में जिलाध्यक्ष ने कंछल जी से बताया कि जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल जी उनसे मुलाकात कर व्यापारियो के अमन चैन और समस्याओ की जानकारी ले रहे है। यह हम व्यापारियो के लिए अच्छी बात है और इसका अच्छा संदेश पूरे व्यापारी वर्ग में जा रहा है।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी, रामशंकर जायसवाल, लखन बाबा, संजय सोनी, श्यामलाल जायसवाल, कृष्ण मोहन केसरवानी, विनय सिंह, सुनील जायसवाल, मो. अख्तर राइन, मो. फैजान आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) .प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय/प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पीडब्लूडी डाक बंगले पर प्रतापगढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियो से औपचारिक मुलाकात की। सर्वप्रथम कंछल जी को जिलाध्यक्ष समेत सभी लोगो ने माला पहना कर स्वागत किया। इसके पश्चात कंछल जी ने व्यापारियो के हित में सरकार से किये गये मांगो में कुछ मांगो की पूर्ति होने के सम्बंध में बताया। उन्होने बताया कि जीएसटी धारक व्यापारियो की घटना दुर्घटना में मृत्यु से परिजनो को दस लाख के बीमे की राशि नकद सहायता प्रदान की जायेगी। व्यापार मंडल की मांग पर पटरी दुकानदारो को 2000/- रूपए की राशि और असहाय दुकानदारो को 2000 रूपए की राशि प्रतिमाह अनुदान सहायतार्थ दिया जाएगा। विद्युत बिल में सरचार्ज माफ किया गया है। कोरोना काल में लाकडाउन नियमो के उल्लंघन पर दर्ज मुकदमे व्यापारियो पर से वापस लिये जायेंगे तथा कोरोना से मृत व्यवसायी के परिवार को सहायतार्थ धनराशि दी जायेगी। कोरोना से मृत परिजनो के बच्चो को मुफ्त शिक्षा, देखभाल और सहायतार्थ राशि प्रतिमाह दी जायेगी। साथ ही व्यापारी वर्ग मे किसी को गंभीर बीमारी होने पर सरकार से दस लाख रूपए सहायतार्थ की प्रान्तीय अध्यक्ष जी ने मांग की है। कंछल जी ने जनपद के पदाधिकारियों से स्थानीय समस्याओं के सम्बंध में भी जानकारी ली। प्रतापगढ़ के सम्बंध में जिलाध्यक्ष ने कंछल जी से बताया कि जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल जी उनसे मुलाकात कर व्यापारियो के अमन चैन और समस्याओ की जानकारी ले रहे है। यह हम व्यापारियो के लिए अच्छी बात है और इसका अच्छा संदेश पूरे व्यापारी वर्ग में जा रहा है।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी, रामशंकर जायसवाल, लखन बाबा, संजय सोनी, श्यामलाल जायसवाल, कृष्ण मोहन केसरवानी, विनय सिंह, सुनील जायसवाल, मो. अख्तर राइन, मो. फैजान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment