प्रधान ने हवाई फायरिंग कर लोगो को भगाया
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मितपुर में कब्रिस्तान की नापजोख कराने से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ग्राम प्रधान का घर घेर लिया। प्रधान द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने पर लोग चले गए। घटना की तहरीर प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई है। बताया गया कि मितपुर गांव मे हिन्दुओ की जमीन पर मुस्लिमो ने कब्जा करके कब्रिस्तान बना लिया था। इसकी शिकायत पर ग्राम प्रधान ने सोमवार को कब्रिस्तान का नाप जोख करवाया। इसकी जानकारी होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। साथ ही सोमवार को रात में ही प्रधान का घर घेर लिया। साथ ही हल्ला गुहार करने लगे। ऐेसे में प्रधान शिव कुमार धुरिया ने अपनी लाइसेन्सी बंदूक से हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे घेराव कर रहे लोग वापस चले गए तथा प्रधान ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें