V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दहेज लोभियो ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वरदैत में दहेज लोभियो ने विवाहिता को इस कदर बेरहमी के साथ पीटा कि वह अचेत हो गई। इसके बाद सूचना पाकर पहुंचे पिता के साथ वह मायके चली गई। साथ ही पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वरदैत गांव निवासी रोशनी वर्मा पत्नी ओम प्रकाश वर्मा का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते है। माह भर पूर्व वह बुखार से पीड़ित थी। उसके शरीर में घरेलू काम करने की शक्ति नहीं बची थी। ससुराल के लोगो से इलाज कराने के लिए कहा। इसके बावजूद उसका इलाज नहीं कराया गया। ऐसे में वह तीन माह की अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। वहां इलाज होने के बाद वह ठीक हो गई। इससे वह ससुराल वापस आ गई। ससुराल में आते ही सास चन्द्रकली, ससुर शेरबहादुर एवं पति ओम प्रकाश उसका उत्पीड़न करने लगे। कल सोमवार को रात में लगभग 8 बजे तीनो ने लाठी व डण्डे से उसे जमकर पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। उसे होश आया तो रात में करीब नौ बजे पिता को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर उसके पिता ससुराल आए। इसके बाद पिता के साथ वह मायके आ गई। साथ ही पिता के साथ थाने पर जाकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। साथ ही न्याय की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वरदैत में दहेज लोभियो ने विवाहिता को इस कदर बेरहमी के साथ पीटा कि वह अचेत हो गई। इसके बाद सूचना पाकर पहुंचे पिता के साथ वह मायके चली गई। साथ ही पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वरदैत गांव निवासी रोशनी वर्मा पत्नी ओम प्रकाश वर्मा का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते है। माह भर पूर्व वह बुखार से पीड़ित थी। उसके शरीर में घरेलू काम करने की शक्ति नहीं बची थी। ससुराल के लोगो से इलाज कराने के लिए कहा। इसके बावजूद उसका इलाज नहीं कराया गया। ऐसे में वह तीन माह की अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। वहां इलाज होने के बाद वह ठीक हो गई। इससे वह ससुराल वापस आ गई। ससुराल में आते ही सास चन्द्रकली, ससुर शेरबहादुर एवं पति ओम प्रकाश उसका उत्पीड़न करने लगे। कल सोमवार को रात में लगभग 8 बजे तीनो ने लाठी व डण्डे से उसे जमकर पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। उसे होश आया तो रात में करीब नौ बजे पिता को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर उसके पिता ससुराल आए। इसके बाद पिता के साथ वह मायके आ गई। साथ ही पिता के साथ थाने पर जाकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। साथ ही न्याय की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment