V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल रखने के लिये योगी सरकार कटिबद्ध भाजपा के साढ़े चार साल के शासनकाल में 32 नए मेडिकल कॉलेज का हुआ निर्माण

आजादी के बाद से 2016 तक कुल 12 मेडिकल कॉलेज का हुआ था निर्माण- योगी आदित्य नाथ
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल रखने की कवायद तेज कर दी है। कोरोना की तीसरी लहर के संभावित संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये योगी सरकार ने थ्री टी फॉर्म्युले को और प्रभावी बनाने के लिये जोर दे रही है, अयोध्या जनपद में इन्ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजा स्थित मेडिकल कॉलेज के शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तो वहीं छात्रों से मुलाकात की, इसके बाद सीएम ने दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पत्रकारों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार कोरोना की थर्ड वेब को रोकने के लिये पूरी तरह सजग है और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिये ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट को और बेहतर तरीके से लागू करने के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले जांच करने के लिये उत्तर प्रदेश से बाहर भेजना पड़ता था लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में पांच लाख से अधिक टेस्ट करने की क्षमता है, इसके अलावा हमारे पास दो लाख बेड मौजूद हैं, जहां  कोरोना संक्रमित मरीजों को सुविधाएं दी जा सकते हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर की जमकर कटाक्ष किया, उन्होंने कहा 1947 से 2016 तक 69 सालों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे लेकिन भाजपा के साढ़े चार के शासनकाल में 32 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है तो वहीं 14 नए मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है, जिसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि 16 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, उसके लिये भी पॉलिसी लाई जा रही है, जिसकी स्थापना के लिये मेडिकल काउंसिल जा रहे हैं, इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज होगा। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में बने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय व शैक्षिक व्यवस्थाओं पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में बने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में दो बैज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 100-100 छात्र अध्ययनरत हैं जबकि काउंसिलिंग समाप्ति के बाद 100 छात्र अभी और आएंगे। उन्होंने कहा अयोध्या में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अलावा पीजी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने से पहले उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का संदेश भी दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
आजादी के बाद से 2016 तक कुल 12 मेडिकल कॉलेज का हुआ था निर्माण- योगी आदित्य नाथ
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल रखने की कवायद तेज कर दी है। कोरोना की तीसरी लहर के संभावित संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये योगी सरकार ने थ्री टी फॉर्म्युले को और प्रभावी बनाने के लिये जोर दे रही है, अयोध्या जनपद में इन्ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजा स्थित मेडिकल कॉलेज के शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तो वहीं छात्रों से मुलाकात की, इसके बाद सीएम ने दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पत्रकारों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार कोरोना की थर्ड वेब को रोकने के लिये पूरी तरह सजग है और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिये ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट को और बेहतर तरीके से लागू करने के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले जांच करने के लिये उत्तर प्रदेश से बाहर भेजना पड़ता था लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में पांच लाख से अधिक टेस्ट करने की क्षमता है, इसके अलावा हमारे पास दो लाख बेड मौजूद हैं, जहां  कोरोना संक्रमित मरीजों को सुविधाएं दी जा सकते हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर की जमकर कटाक्ष किया, उन्होंने कहा 1947 से 2016 तक 69 सालों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे लेकिन भाजपा के साढ़े चार के शासनकाल में 32 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है तो वहीं 14 नए मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है, जिसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि 16 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, उसके लिये भी पॉलिसी लाई जा रही है, जिसकी स्थापना के लिये मेडिकल काउंसिल जा रहे हैं, इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज होगा। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में बने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय व शैक्षिक व्यवस्थाओं पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में बने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में दो बैज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 100-100 छात्र अध्ययनरत हैं जबकि काउंसिलिंग समाप्ति के बाद 100 छात्र अभी और आएंगे। उन्होंने कहा अयोध्या में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अलावा पीजी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने से पहले उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का संदेश भी दिया।

Leave a Comment