बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने लगायी रामलला के दरबार में हाजिरी, हनुमानगढ़ी में टेका माथा
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने जनता में अपनी पैठ जमाने के लिये वोटों के तुष्टीकरण में जुट गयी है, जिसका आगाज बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के जरिये दिया है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले रामनगरी बहुजन समाज पार्टी की ओर से आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन की अगुवायी कर रहे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान राम किसी एक नहीं है बल्कि वह आस्था के प्रतीक है, हम सभी उनकी नित्य सुबह पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी यह सोचती है कि भगवान राम केवल उनके हैं, तो वह उनकी भूल है। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा से ही उपेक्षित व पीडि़त ब्राह्मणों की मदद के लिये आगे आई है, उनके हक के लिये हमेशा लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर सतीश मिश्रा ने विराम लगा दिया है, उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी बल्कि अकेले दम पर पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायी है और जनहित के लिये काम भी किया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































