V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आजाद भारत के लिए आजाद ने अपने लहू से इस धरा को सींचाः केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा के द्वारा आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक को नमन किया
प्रयागराज। अमर  क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की 116 वी जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजाद पार्क एवं सर्किट हाउस में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजाद भारत के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए आजाद जी ने अपने लहू से इस धरा को सींचा और इसी आजाद पार्क में राष्ट्र के प्रति अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत माता की अमर पुत्र बाल गंगाधर तिलक की भी जन्म जयंती है उन्हें भी हम नमन करते हैं और दोनों महान क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद जी के मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए उनके सपनों का शक्तिशाली समृद्धि शाली, वैभवशाली ,एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए संकल्प भी लेते हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में भाजपा के द्वारा सर्किट हाउस के प्रांगण में आयोजित आजाद जी के जन्म जयंती कार्यक्रम में उन्होंने सर्किट हाउस में लगी। आजाद जी की प्रतिमा को लेकर कहा कि सपा बसपा के शासन में इस प्रतिमा का अपमान हो रहा था। तो आजाद जी के सम्मान के लिए भाजपा पार्षद किरन जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार 6 साल आंदोलन किए गए। लेकिन सपा और बसपा की सरकार आजाद जी की प्रतिमा को राजनैतिक द्वेष के कारण सम्मान नहीं दिया जो कि निंदनीय है। जब भाजपा की सरकार बनी तब आजाद जी की प्रतिमा को सम्मान देते हुए इस सर्किट हाउस के प्रांगण में स्थापित कर सर्किट हाउस को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के नाम से नामकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी दल देश के क्रांतिकारियों के सम्मान से बढ़कर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद इस देश को स्वतंत्र कराने के लिए जिन क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों ने अपना जीवन समर्पित किया, उनका यथा उचित सम्मान देने का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। वरना इसके पहले कांग्रेस की सरकारों में उनके परिवार वालों का ही सम्मान देने का सिलसिला जारी था। उन्होनें कहा कि आजादी के बाद प्रयागराज की धरती से कई प्रधानमंत्री हुए  लेकिन  नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो प्रयागराज की धरती पर आकर अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को नमन किया और संकल्प लिया कि इस बलिदानी धरती को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे और इसका विकास करेंगे। जो वास्तव में आज जमीन पर दिखाई पड़ रहा है।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गणेश केसरवानी ने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद नौजवानों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम के संयोजक वरुण केसरवानी रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, वीर बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, अवधेश चंद्र गुप्ता, निर्मला पासवान, पार्षद किरन जायसवाल, रतन दीक्षित, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, पार्षद  राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, सुभाष वैश्य राजन शुक्ला, सचिन जायसवाल पार्षद अरुण अग्रवाल, पार्षद मनोज कुशवाहा, दीपमाला श्रीवास्तव  एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment