V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायकों ने किया बैग में निःशुल्क राशन का वितरण

प्रयागराज। जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के नगर निगम क्षेत्र के प्रखण्ड-01 के अन्तर्गत श्रीमती सुषमा केसरवारी एवं प्रखण्ड-04 की सत्येद्र कुमार जायसवाल की उचित दर दुकान पर नगर निगम प्रयागराज के शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, आनन्द कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एवं तहसील सोरांव के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारी के उचित दर विक्रेता राधेश्याम की दुकान पर विधायक जमुना प्रसाद सरोज जी द्वारा लाभार्थियों के मध्य शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये बैग में निःशुल्क राशन वितरण करते हुए जनपद में बैग वितरण कराया गया। जनपद प्रयागराज को शासन से 50000.00 बैग लाभार्थियों के मध्य वितरण हेतु प्राप्त हुए हैं। जिनका प्रारम्भ में निःशुल्क वितरण अन्त्योदय कार्ड धारको के मध्य किया जा रहा है। जैसे-जैसे अतिरिक्त बैग प्राप्त होते जायेगे अवशेष लाभार्थियों अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के मध्य उनका निःशुल्क वितरण अविलम्ब रूप से कराया जायेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के नगर निगम क्षेत्र के प्रखण्ड-01 के अन्तर्गत श्रीमती सुषमा केसरवारी एवं प्रखण्ड-04 की सत्येद्र कुमार जायसवाल की उचित दर दुकान पर नगर निगम प्रयागराज के शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, आनन्द कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एवं तहसील सोरांव के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारी के उचित दर विक्रेता राधेश्याम की दुकान पर विधायक जमुना प्रसाद सरोज जी द्वारा लाभार्थियों के मध्य शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये बैग में निःशुल्क राशन वितरण करते हुए जनपद में बैग वितरण कराया गया। जनपद प्रयागराज को शासन से 50000.00 बैग लाभार्थियों के मध्य वितरण हेतु प्राप्त हुए हैं। जिनका प्रारम्भ में निःशुल्क वितरण अन्त्योदय कार्ड धारको के मध्य किया जा रहा है। जैसे-जैसे अतिरिक्त बैग प्राप्त होते जायेगे अवशेष लाभार्थियों अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के मध्य उनका निःशुल्क वितरण अविलम्ब रूप से कराया जायेगा।

Leave a Comment