V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतियोगी छात्रों ने घेरा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड

प्रयागराज। आज विक्की खान के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर धरना दिया। पांच सदस्यीय शिष्टमंडल जिसमें विक्की खान, भोलेनाथ वर्मा, उदय यादव , विनोद यादव ओमान सिंह ने चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर से मुलाकात की। उप सचिव ने स्पष्ट किया कि टीजीटी कला-2016, टीजीटी सामाजिक विज्ञान -2016 , प्रवक्ता कला -2016 का रिजल्ट एवं हिंदी प्रवक्ता का पैनल अति शीघ्र कभी भी जारी किया जा सकता है। उनका कहना था कि तदर्थ शिक्षकों की संख्या का विवरण प्रवेश पत्र जारी होने के समय प्रकाशित किया जाएगा तथा तदर्थ शिक्षकों की सीटों को मूल विज्ञापन में जोड़ा भी जाएगा। प्रतियोगी मोर्चा ने 75 जिलों में संपन्न कराई जा रही परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता को लेकर सवाल खड़ा किया। मोर्चा सदस्यों का कहना था कि सभी जिलों में  परीक्षा संपन्न कराए जाने से परीक्षा की शुचिता गंभीरता से प्रभावित हो सकती है।
जवाब में उप सचिव ने स्पष्ट किया कि चयन बोर्ड परीक्षा की शुचिता को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा है तथा प्रतियोगी मोर्चा द्वारा ज्ञापन में  दिए गए सुझाव पर पूर्ण रूप से सहमति व्यक्त की। डिप्टी सचिव ने स्पष्ट किया कि आज चयन बोर्ड की होने वाली मीटिंग में ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। आज विक्की खान के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर धरना दिया। पांच सदस्यीय शिष्टमंडल जिसमें विक्की खान, भोलेनाथ वर्मा, उदय यादव , विनोद यादव ओमान सिंह ने चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर से मुलाकात की। उप सचिव ने स्पष्ट किया कि टीजीटी कला-2016, टीजीटी सामाजिक विज्ञान -2016 , प्रवक्ता कला -2016 का रिजल्ट एवं हिंदी प्रवक्ता का पैनल अति शीघ्र कभी भी जारी किया जा सकता है। उनका कहना था कि तदर्थ शिक्षकों की संख्या का विवरण प्रवेश पत्र जारी होने के समय प्रकाशित किया जाएगा तथा तदर्थ शिक्षकों की सीटों को मूल विज्ञापन में जोड़ा भी जाएगा। प्रतियोगी मोर्चा ने 75 जिलों में संपन्न कराई जा रही परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता को लेकर सवाल खड़ा किया। मोर्चा सदस्यों का कहना था कि सभी जिलों में  परीक्षा संपन्न कराए जाने से परीक्षा की शुचिता गंभीरता से प्रभावित हो सकती है।
जवाब में उप सचिव ने स्पष्ट किया कि चयन बोर्ड परीक्षा की शुचिता को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा है तथा प्रतियोगी मोर्चा द्वारा ज्ञापन में  दिए गए सुझाव पर पूर्ण रूप से सहमति व्यक्त की। डिप्टी सचिव ने स्पष्ट किया कि आज चयन बोर्ड की होने वाली मीटिंग में ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा।

Leave a Comment