जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भवानीगढ़ खटवारा में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियो ने कुल्हाड़ी से हमला करके दम्पत्ति को जख्मी कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनो की जान बची। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। भवानीगढ़ खटवारा निवासी रेखा वर्मा पत्नी पवन वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कल शाम करीब साढ़े चार बजे घर के सभी लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। वह धान का बेहन ढोकर खेत पर पहुंचा रही थी। उसी समय रास्ते में विवाद को लेकर गांव निवासी राहुल यादव पुत्र लाल बहादुर यादव उसे गाली देने लगा। मैने उनसे कहा यह घर वालो से कहो। इतना कहते ही विपक्षी राजकुमार ने आकर पकड़ लिया। उसी समय आरती पत्नी अजय ने राहुल को कुल्हाड़ी थमा दिया तथा मारने को कहा। राहुल ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पति पवन वर्मा बचाने पहुंचा। हमलावरो ने पति पर भी हमला करके जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। इसके बाद ही पति पत्नी की जान बच सकी। उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें