दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय सेतराय झलिहा में बाइको की आमने सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज ले जाया गया है। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे रामसहाय निवासी संदीप कुमार 30 पुत्र हीरालाल पटेल अपनी ससुराल गांव आसीपुर से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। वह ससुराल से करीब एक किमी. दूर गांव सराय सेतराय झलिहा स्थित मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे संदीप को गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगो ने फौरन उसे इलाज के लिए सीएचसी रानीगंज भेजा। सूचना पाकर उसके परिजन भी पहुंच गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला मेडिकल कालेज भेज दिया। वहां पर भी उसकी हालत काफी नाजुक देख एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले गए। वहां पर इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें