V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जाति सूचक गाली देने के मामले में दो पर केस दर्ज

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना सांगीपुर की पुलिस ने सामूहिक रूप से जाति सूचक गाली देने के मामले में दो लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश में जुटी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव देउम पश्चिम निवासी नागेन्द्र नाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ब्राम्हण समाज को जूता से मारकर भगाने, मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही आरोपियो द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही भड़काऊ बात को सोशल मीडिया के ग्रुप पर भी पोस्ट किया गया है। इससे ब्राम्हण समाज में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही आरोपियो पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के अधार पर आज आरोपियो, संतराम वर्मा पुत्र अज्ञात एवं बुधराम वर्मा पुत्र रामदुलारे वर्मा निवासी औरीपुर नौगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानो पर दबिश डाली जा रही है। उन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना सांगीपुर की पुलिस ने सामूहिक रूप से जाति सूचक गाली देने के मामले में दो लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश में जुटी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव देउम पश्चिम निवासी नागेन्द्र नाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ब्राम्हण समाज को जूता से मारकर भगाने, मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही आरोपियो द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही भड़काऊ बात को सोशल मीडिया के ग्रुप पर भी पोस्ट किया गया है। इससे ब्राम्हण समाज में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही आरोपियो पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के अधार पर आज आरोपियो, संतराम वर्मा पुत्र अज्ञात एवं बुधराम वर्मा पुत्र रामदुलारे वर्मा निवासी औरीपुर नौगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानो पर दबिश डाली जा रही है। उन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment