सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रहिमाकुली में रिश्तेदारी आया एक युवक पड़ोस में रहने वाली किशोरी को नकदी व जेवरात समेत भगा ले गया। पीड़िता मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
रहिमाकुली गांव निवासिनी चन्द्रभानु की पत्नी गुड़िय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 20 जुलाई को दिन में 3 बजे करीब रिश्तेदारी में आया एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को अपने रिश्तेदारो के सहयोग से जबरन भगा ले गया। आरोपी की सह पर पुत्री ने बाक्स का ताला तोड़कर घर मे रखा दस हजार रूपए नकद तथा सोने एवं चांदी का जेवरात भी निकाल लिया तथा उठा ले गई। पीड़िता ने तहरीर में बेटी के साथ अप्रिय घटना होने की भी आशंका जतायी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें