बीकापुर-अयोध्या । नगर पंचायत की उदासीनता से हो रही जल की बर्बादी , नगर पंचायत की लापरवाही और उदासीनता के कारण सैकड़ों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। बीकापुर नगर पंचायत के तेंदुआ माफी वार्ड संख्या तीन में कुछ जगहों पर लोगों को पानी कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। वार्ड के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बगल उद्योग विभाग की बाउंड्री के पास बिछाई गई पाइप लाइन से निरंतर बह रहे पानी की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। पानी का बहाव रोकने को टोंटी ना होने के कारण पानी की आपूर्ति के समय निरंतर पानी गिरता रहता है। जिससे आसपास कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। वार्ड के निवासी कन्हैया लाल गौड़ , पप्पू गुप्ता सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। सिर्फ दो लोगों द्वारा ही यहां पर पानी का कनेक्शन लिया गया है। लेकिन सैकड़ों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी की बर्बादी को रोका जाना चाहिए। इसी प्रकार मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन रोड और अन्य कई जगहों पर भी टोटी ना होने के कारण पानी की आपूर्ति के समय रोकथाम ना होने से पानी बर्बाद होता रहता है। नगर पंचायत के जागरूक लोगों द्वारा पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

लापरवाही और उदासीनता के कारण सैकड़ों लीटर पानी रोज हो रहा बर्बाद
बीकापुर-अयोध्या । नगर पंचायत की उदासीनता से हो रही जल की बर्बादी , नगर पंचायत की लापरवाही और उदासीनता के कारण सैकड़ों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। बीकापुर नगर पंचायत के तेंदुआ माफी वार्ड संख्या तीन में कुछ जगहों पर लोगों को पानी कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। वार्ड के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बगल उद्योग विभाग की बाउंड्री के पास बिछाई गई पाइप लाइन से निरंतर बह रहे पानी की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। पानी का बहाव रोकने को टोंटी ना होने के कारण पानी की आपूर्ति के समय निरंतर पानी गिरता रहता है। जिससे आसपास कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। वार्ड के निवासी कन्हैया लाल गौड़ , पप्पू गुप्ता सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। सिर्फ दो लोगों द्वारा ही यहां पर पानी का कनेक्शन लिया गया है। लेकिन सैकड़ों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी की बर्बादी को रोका जाना चाहिए। इसी प्रकार मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन रोड और अन्य कई जगहों पर भी टोटी ना होने के कारण पानी की आपूर्ति के समय रोकथाम ना होने से पानी बर्बाद होता रहता है। नगर पंचायत के जागरूक लोगों द्वारा पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें