V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंदिर निर्माण समिति की बैठक में हुआ मंथन

समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक
अयोध्या । अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर निर्माण कार्य पर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अपनी निगाह बनाये हुये हैं और लगातार दौरा कर स्थितियों का भी जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और ट्रस्ट के पदाधिकारियों , कार्यदायी संस्था एलएंडटी इंजीनियर्स व टाटा कंसल्टेंसी के लोगों के साथ बैठक पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। सर्किट हाउस में हुई पहले दिन की बैठक में शिरकत करने पहुंचे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय , सदस्य अनिल मिश्रा , विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र के समक्ष इंजीनियर्स ने प्रजेंटेशन दिया। अनिल मिश्रा ने बताया कि अभी नींव भराई का काम चल रहा जो संभवता अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा, इसके बाद ही पत्थरों का काम शुरू हो सकेगा। डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि अभी कल भी बैठक होगी, जिसके बाद ही और जानकारी दी जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक
अयोध्या । अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर निर्माण कार्य पर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अपनी निगाह बनाये हुये हैं और लगातार दौरा कर स्थितियों का भी जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और ट्रस्ट के पदाधिकारियों , कार्यदायी संस्था एलएंडटी इंजीनियर्स व टाटा कंसल्टेंसी के लोगों के साथ बैठक पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। सर्किट हाउस में हुई पहले दिन की बैठक में शिरकत करने पहुंचे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय , सदस्य अनिल मिश्रा , विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र के समक्ष इंजीनियर्स ने प्रजेंटेशन दिया। अनिल मिश्रा ने बताया कि अभी नींव भराई का काम चल रहा जो संभवता अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा, इसके बाद ही पत्थरों का काम शुरू हो सकेगा। डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि अभी कल भी बैठक होगी, जिसके बाद ही और जानकारी दी जाएगी।

Leave a Comment