प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देवरी में छह दिन पूर्व लापता हुई वृद्धा का शव आज कुंए में बरामद हुआ। तेज दुर्गन्ध होने पर ग्रामीणो ंको जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। देवरी गांव निवासिनी गंगादेई 85 पत्नी स्व. छेदीलाल यादव विगत शुक्रवार की रात अचानक लापता हो गई थी। परिजनो ने काफी खोजबीन किया मगर जब कोई सुराग नहीं मिला तो थक कर बैठ गए। बुधवार का सुबह ग्रामीण खेतो की ओर जा रहे थे। गांव से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित कुंए से तेज दुर्गंध आने के कारण ग्रामीण रूककर झांकने लगे। कुंए में शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। साथ ही गंध इतनी तीव्र थी कि ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुंए से बाहर निकलवाया। उधर मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई थी। परिजनो एवं ग्रामीणो ने गंगादेई का शव पहचान लिया। उधर शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे श्री राम यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शुक्रवार की रात अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो मे कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें