मिल्कीपुर-अयोध्या । करोड़ों रुपये की लागत से ग्राम सभाओं में सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन तमाम गांव ऐसे हैं, जहां जिम्मेदारी की अनदेखी के चलते ताले लटकते नजर आ रहे हैं। नतीजतन लोग खुले में शौच जाने को आज भी मजबूर हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत भी की,लेकिन ताला नहीं खुलवाया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी है।दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसका एक कारण खुले में शौच भी है। यही नहीं, मानव शरीर से निकले मलमूत्र पर बैठने वाली मक्खियां हमारे भोजन तक पहुंचती हैं। यह आहार ग्रहण कर मनुष्य संक्रामक बीमारियों का सामना कर रहा है।इन बीमारियों से बचाव के लिए और पर्यावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से शासन ने गांवों में लोगों के घरों पर शौचालय बनवाए जाने के अलावा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च किए। सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने का उद्देश्य यह रहा कि ठहरने वाले प्रवासियों व राहगीरों को भी शौच के लिए खुले में न जाना पड़े। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में करोड़ों रूपए की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन अधिकतर शौचालयों पर ताला लटके मिले जिन शौचालयों पर ताला नहीं लगा था वहां पर पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं थी ना ही विद्युत कनेक्शन ही मौके पर मिला। इसके संबंध में जब मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाऐंगी।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

लाखों रुपए की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों पर लटक रहे ताले
मिल्कीपुर-अयोध्या । करोड़ों रुपये की लागत से ग्राम सभाओं में सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन तमाम गांव ऐसे हैं, जहां जिम्मेदारी की अनदेखी के चलते ताले लटकते नजर आ रहे हैं। नतीजतन लोग खुले में शौच जाने को आज भी मजबूर हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत भी की,लेकिन ताला नहीं खुलवाया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी है।दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसका एक कारण खुले में शौच भी है। यही नहीं, मानव शरीर से निकले मलमूत्र पर बैठने वाली मक्खियां हमारे भोजन तक पहुंचती हैं। यह आहार ग्रहण कर मनुष्य संक्रामक बीमारियों का सामना कर रहा है।इन बीमारियों से बचाव के लिए और पर्यावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से शासन ने गांवों में लोगों के घरों पर शौचालय बनवाए जाने के अलावा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च किए। सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने का उद्देश्य यह रहा कि ठहरने वाले प्रवासियों व राहगीरों को भी शौच के लिए खुले में न जाना पड़े। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में करोड़ों रूपए की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन अधिकतर शौचालयों पर ताला लटके मिले जिन शौचालयों पर ताला नहीं लगा था वहां पर पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं थी ना ही विद्युत कनेक्शन ही मौके पर मिला। इसके संबंध में जब मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाऐंगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें