अयोध्या। भाजपा ने नवनिवार्चित जिला पंचायत अध्यक्ष , सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का पार्टी कार्यालय में समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी रहे। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान सभी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका माल्यापर्ण किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यह जीत 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त करती है। परन्तु प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जनता के बीच लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी तभी 2022 में हम पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप विजय हासिल कर सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा। विजय के बाद अब हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गयी है। हमें जनता की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरना है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व पार्टी के 9 ब्लाक प्रमुख अब ग्रामीण परिवेश के विकास का नया प्लेटफार्म तैयार करेंगे। गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम संकल्पित है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिला है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार गतिशील रहते है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ हम समाज के बीच में है। 2022 के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कोविड काल के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जरुरतमंदों की सेवार्थ किये गये कार्यो की चर्चा आज भी जन समान्य की बीच होती है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता उत्साहित है। अब 2022 में और ज्यादा उत्साह के साथ जु़ट जाने की आवश्यकता है। इस दौरान सम्मानित होने वाले ब्लाक प्रमुखों में उमेश प्रताप सिंह मया, शिल्पी सिंह रुदौली, श्रीदेवी अमानीगंज, राजीव तिवारी मवई, पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता शिवेन्द्र सिंह, दिनेश वर्मा बीकापुर, अभिषेक सिंह मसौधा, सुशीला वर्मा तारुन व अनिल प्रियदर्शी सोहावल शामिल रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्यों में सुनील राजपूत, बब्लू पासी, देवता पटेल, अशोक मिश्रा, रामनेवल लोधी, अंकित पाण्डेय शामिल रहे। इस अवसर पर महंत मनमोहनदास, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, अशोक कसौधन, शैलेन्दर कोरी, रवि सोनकर, अरविंद सिंह, आलोक द्विवेदी, राममोहन भारती, आलोक कुमार सिंह रोहित, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































