बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। सावन मेला करीब होने के कारण क्षेत्र में स्थित बाबा बेलखरनाथ धाम की आज साफ सफाई हुई। साथ ही घास एवं जंगली झाड़ियो को काटकर धाम परिसर को साफ सुथरा कर दिया गया। जिससे भक्तो को असुविधा का सामना न करना पड़े। बताते चले कि सावन का मेला आगामी 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान धाम में हर रोज भक्तो की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु भोले बाबा का जलाभिषेक करने के साथ ही मेले में खरीददारी भी करते है। ऐसे में मेला समिति के अध्यक्ष शीतला प्रसाद सिंह एवं मदन सिंह ने विकास खण्ड अधिकारी एवं एडीओ पंचायत से शिवधाम की साफ सफाई कराने की मांग किया था। एडीओ पंचायत के निर्देश पर आज ब्लाक के तीनो न्याय पंचायत के सफाई कर्मी धाम की साफ सफाई करने पहंुचे। सफाई कर्मियो ंने बारिश के कारण उगी घास एवं जंगली पौधो को काट कर सफाई किया। साथ ही धाम के आसपास परिसर में स्थित घास एवं जंगली पौधो को काटकर साफ कर दिया। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालु मच्छर व जहरीले जन्तुओ से सुरक्षित रहेंगे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































