बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई इलाके में रंगदारी के नाम पर दबंगो ने टेम्पो चालक से जबरन नकदी छीन ली। साथ ही टेम्पो चलाने के एवज में बार बार रंगदारी देने की धमकी दी। पीड़ित चालक ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
पट्टी थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी राजेन्द्र यादव जीविकोपार्जन के लिए टेम्पो चलाता है। वह सोमवार को शाम करीब 7 बजे टेम्पो लेकर घर जा रहा था। उसी समय रास्ते में कंधई इलाके के गांव पूरे गुलाल निवासी दो युवको ने टेम्पो को रोक लिया। साथ ही चालक से शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। इसके बाद टेम्पो चालक के जेब से जबरन 620 रूपए छीन लिया। साथ ही टेम्पो चलाने के एवज में बराबर रंगदारी देने की बात कहकर चले गए। पीड़ित चालक ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें