सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बरिस्ता निवासी अजय कुमार पुत्र वंशीलाल ने दबंगो पर चुनावी रंजिश के चलते जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक प्रयागराज मण्डल से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित अजय कुमार का आरोप है कि वर्तमान समय में उसकी पत्नी सण्डवा चन्द्रिका विकास खण्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य है। विगत 10 जुलाई को गांव के एक व्यक्ति ने मेरे भाई के मोबाइल पर करके मुझे तेजगढ़ आने के लिए कहा। साथ ही पत्नी को भी लाने के लिए कहा। वह पत्नी के साथ तेजगढ़ में पहुंचा। वहां पर मौजूद दबंगो ने अपने समर्थित प्रमुख प्रत्याशी को वोट न देने की बात कही। साथ ही गाली गलौज करते हुए पिटाई की। इसके बाद कमरे में बंधक बना लिया। वहां पर कागज पर लिखवा लिया कि मैने 25 लाख रूपए उधार लिया है। साथ ही प्रतिमाह 10 प्रतिशत व्याज देने की बात भी लिखवा लिया। इसके बाद अंधेरा हो जाने पर वह किसी तरह पत्नी के साथ घर पहुंचा। अब दबंगो द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे उसकी जान व माल के लिए खतरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक से मामले की जांच कराकर आरोपियो के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें