प्रयागराज । अखिल भारतीय कांग्रेस और यूपी नेत्तृत्व के आवाहन पर देशभर में 7 से 17 जुलाई तक पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों को लेकर पार्टी की ओर से चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। सोमवार को कांग्रेसियों ने नैनी यमुना ब्रिज से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस को पहले से भनक लगते ही नैनी ओवर ब्रिज टोल प्लाजा समेत पूरे लेप्रोसी चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया। हाथों में सरकार विरोधी लिखी नारों की तख्तियां लेकर पद यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में नैनी जेल रोड पर जुटे कांग्रेसियों को भारी पुलिसबल लगाकर मौके से गिरफ्तार कर थाना करछना में भेज दिया गया। थाने में ही इक्कठा कांग्रेसियों ने धरना देने शुरू कर दिया। कांग्रेसियो को हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। जिसमे जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद को हल्की चोट भी आई। हिरासत में लिये गए कांग्रेसियों को देर शाम थाना करछना से निजी मुल्चलके पर रिहा किया गया। प्रदेश सचिव और जिला कांग्रेस प्रभारी वसीम अंसारी ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार करने जैसा है। अरुण तिवारी और मुकुन्द तिवारी ने देश में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गए हैं। जिसका भार किसान वर्ग पर भी पड़ेगा। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम वापस लेने तक सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन जारी रखेगी। गिरफ्तारी देने वाले कांग्रेसियो में: अरुण तिवारी, मुकुन्द तिवारी, नफीस अनवर, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, विवेक पाण्डेय, डॉ दिनेश सोनी, आनंद शुक्ला, मंजू संत, नमस्ते यादव, सिब्बतैन बब्लू, महेश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, शमीम उद्दीन, विनय पाण्डेय, बब्लू खान, परवेज सिद्दीकी, मयंक मिश्रा, नागेश पाण्डेय, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, मो०जाहिद, मंगला यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

पेट्रोल डीजल की बढ़ी दरों के खिलाफ प्रदर्शन, गिरफ्तार किए गये कांग्रेसी
प्रयागराज । अखिल भारतीय कांग्रेस और यूपी नेत्तृत्व के आवाहन पर देशभर में 7 से 17 जुलाई तक पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों को लेकर पार्टी की ओर से चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। सोमवार को कांग्रेसियों ने नैनी यमुना ब्रिज से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस को पहले से भनक लगते ही नैनी ओवर ब्रिज टोल प्लाजा समेत पूरे लेप्रोसी चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया। हाथों में सरकार विरोधी लिखी नारों की तख्तियां लेकर पद यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में नैनी जेल रोड पर जुटे कांग्रेसियों को भारी पुलिसबल लगाकर मौके से गिरफ्तार कर थाना करछना में भेज दिया गया। थाने में ही इक्कठा कांग्रेसियों ने धरना देने शुरू कर दिया। कांग्रेसियो को हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। जिसमे जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद को हल्की चोट भी आई। हिरासत में लिये गए कांग्रेसियों को देर शाम थाना करछना से निजी मुल्चलके पर रिहा किया गया। प्रदेश सचिव और जिला कांग्रेस प्रभारी वसीम अंसारी ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार करने जैसा है। अरुण तिवारी और मुकुन्द तिवारी ने देश में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गए हैं। जिसका भार किसान वर्ग पर भी पड़ेगा। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम वापस लेने तक सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन जारी रखेगी। गिरफ्तारी देने वाले कांग्रेसियो में: अरुण तिवारी, मुकुन्द तिवारी, नफीस अनवर, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, विवेक पाण्डेय, डॉ दिनेश सोनी, आनंद शुक्ला, मंजू संत, नमस्ते यादव, सिब्बतैन बब्लू, महेश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, शमीम उद्दीन, विनय पाण्डेय, बब्लू खान, परवेज सिद्दीकी, मयंक मिश्रा, नागेश पाण्डेय, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, मो०जाहिद, मंगला यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें