पर्यावरण सेना द्वारा थाना परिसर में रोपे गए 251 पौधे,लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मान्धाता I मुख्यमंत्री उ.प्र.योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और निर्देशन में 01जुलाई से 07 जुलाई तक आयोजित विशेष वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत आयोजित वन महोत्सव का समापन पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में मान्धाता थाना परिसर में अमरूद,शरीफा,नीम,जामुन और कंजी के 251 पौधे रोपित कर वृक्षों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सभी ने संकल्प लिया। थाना परिसर में 2017 में पर्यावरण सेना द्वारा रूप अमरूद के पौधों के सदभावना वन को लोगों ने खूब सराहा और थाने के विजिटर पर्यावरण सेना के मार्गदर्शक डॉ. रमेश अग्रहरि ने पर्यावरण सेना का एक बोर्ड लगाने का प्रस्ताव थाना के प्रभारी के समक्ष रखा जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद् हरित पुरुष पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती पर जीवन चाहिए तो पेड़ लगाकर पृथ्वी को हरा भरा बनाना होगा।उन्होंने कहा कि भारत को हरित बनाने के लिए धरती पर कम से कम 33प्रतिशत वनावरण होना चाहिए किन्तु अभी मात्र 09 प्रतिशत ही प्रदेश का वनाच्छादन है उसमें भी लगातार कमी आ रही है जो धरती पर जीवन के लिए चिंताजनक और पर्यावरण के लिए खतरा है। डॉ रमेश अग्रहरि ने सभी से अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाकर उससे बचाने हेतु अपील किया। दरोगा दयाल दास ने कहा कि पेड़ों को बचाकर की हम पीढ़ियों को बचा सकते हैं। उन्होंने सभी से पौधा लगाने के साथ ही हरे पेड़ो को कटने से बचाने की अपील किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरीराम मोदनवाल,हरिश्चंद्र अग्रहरि, बाबा अमरनाथ शर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा,रवि अग्रहरि एवं थाने के कर्मचारी मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































