फैजाबाद मण्डल को मिली 996 परियोजनाओं की सौगात
अयोध्या। मंगलवार को अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर से जनपद को कई परियोजनाओं का तोहफा दिया यही नहीं उन्होंने देश के नाम शहीद हुए जवानों, राम मन्दिर निर्माण को लेकर हुई कारसेवा के दौरान मारे जाने वाले कारसेवक व परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन देने वाले छात्र छात्राओं के नाम से उनके घरों तक सड़क बनाने का ऐलान किया है। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या मंडल में 996 परियोजना का शिलान्यास किया जिसकी कुल लागत 14 अरब 78 करोड़ है। अविवि में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 391 परियोजना जिसकी कुल लागत 5 अरब 83 करोड़ है का लोकार्पण तथा 605 परियोजना जिसकी लागत 8 अरब 95 करोड़ है का शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद अयोध्या को 3 अरब 66 करोड़ 7 लाख 37 हजार की लागत से 145 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसी तरह जनपद अंबेडकरनगर के लिए 93 करोड़ 20लाख, से 126 परियोजना,जनपद बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख, जनपद सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी कुल लागत 2 अरब 29 करोड़ 40 लाख, जनपद अमेठी के 77 परियोजनाओं जिसके कुल लागत एक अरब 4 करोड़ 2 लाख हैं का शिलान्यास किया। तथा जनपद अयोध्या की 68 परियोजनाओं जिसकी लागत एक अरब 53 करोड़ 32 लाख, जनपद अंबेडकरनगर के 71 परियोजना जिसकी कुल लागत 49 करोड़ 41 लाख 42 हजार, जनपद बाराबंकी की 139 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत 2 अरब 10 करोड़ 39 लाख, जनपद सुल्तानपुर की 100 परियोजन जिसकी कुल लागत एक अरब 49 करोड़ 19 लाख तथा जनपद अमेठी के 12 परियोजनाओं जिसकी कुल लागत 4 करोड़ 96 लाख की योजना का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम कि 2 परियोजना जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 55 लाख का शिलान्यास तथा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की एक परियोजना जिसकी कुल लागत 15 करोड़ 69 लाख है का लोकार्पण किया गया। जनपद अयोध्या के इसमें 145 परियोजनाओं जिसकी लंबाई 320 किलोमीटर, जनपद अंबेडकरनगर 126 परियोजना जिसकी लंबाई 105 किलोमीटर, बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी लंबाई 116 किलोमीटर, सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी लंबाई 237 किलोमीटर तथा अमेठी के 77 परियोजना जिसकी लंबाई 119 किलोमीटर है का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार जनपद अयोध्या के 68 परियोजना इसकी लंबाई 145 किलोमीटर, अंबेडकरनगर 71 परियोजनाओं जिसकी लंबाई 66 किलोमीटर, बाराबंकी 139 परियोजनाएं जिसकी लंबाई 215 किलोमीटर, सुल्तानपुर 100 परियोजना जिसकी लंबाई 176 किलोमीटर तथा अमेठी जनपद की 12 परियोजनाओं जिसकी लंबाई 8.24 किलोमीटर हैं का लोकार्पण किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































