पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव पूरे स्वामीदास निवासी सुषमा देवी पत्नी नारायणदास का आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे अप्रिय वारदात का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करके जान व माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पीड़िता का आरोप है कि उसके दरवाजे पर खड़ंजा बना है। खड़ंजा के किनारे इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगा है। गांव के कुछ दबंग विगत 6 मई को नल के पास पहुंचे तथा गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त दबंग पूरा परिवार बर्बाद करने की धमकी देने लगे। साथ ही कहा कि प्रधान के परिवार का हूं तथा बर्बाद करके छोड़ेंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में कई बार शिकायती पत्र दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं है। आरोपी काफी सरहंग किस्म के है तथा उसके तथा परिवार के साथ गंभीर वारदात कर सकते है। इसमें जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने एसपी से मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें