विरोध करने पर पीटा, कई जख्मी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शीतल पट्टी में दावत समारोह के दौरान गांव के दबंगो ने महिलाओ से अभद्रता करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर हाकी व लाठी डण्डे से हमला कर दिया। इससे कई पुरूष एवं महिलाएं जख्मी हो गई। इस दौरान दबंगो ने तमंचा भी लहराकर दहशत फैलाया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
शीतल पट्टी गांव निवासी रंगीलाल वर्मा पुत्र बृजलाल वर्मा का आरोप है कि आज उसके यहां दावत का कार्यक्रम था। इससे तमाम रिश्तेदार एवं महिलाएं घर मे मौजूद थी। उसकी गर्भवती बेटी राधा देवी दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय गांव के लल्लू हरिजन तीन अन्य लोगो के साथ दरवाजे पर पहुंचे। साथ गाली गलौज करते हुए बेटी से अभद्रता करने लगे। बेटी ने शोर मचाया तो परिजन व रिश्तेदार दौड़कर पहुंचे। उसी समय दबंगो ने लाठी डण्डे से हमला कर दिया। साथ ही एक आरोपी तमंचा लहराकर दहशत फैलाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से रंगीलाल, साली मीना देवी, भांजी गायत्री देवी, भांजा शिवम, ओम प्रकाश समेत कई लोग घायल हो गए। घटना में कई रिश्तेदारो को भी चोट आई है। घायलो का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें