V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मेडिकल उपकरणो की खरीद में घोटाले से आप कार्यकर्ता आक्रोशित

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणो की खरीद में घोटाले पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही राज्यपाल को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि कोविड 19 की दो लहरो ने उत्तर प्रदेश की जनता को तोड़कर रख दिया है। इसमें सरकारी अव्यवस्था एवं असंवेदनशीलता भी खुलकर सामने आयी है। उत्तर प्रदेश में बच्चो के वेन्टिलेटर समेत तमाम जीवन रक्षक उपकरण खरीदे जा रहे है। जो वेन्टिलेटर उत्तर प्रदेश सरकार 17 लाख से 22 लाख तक खरीद रही है। उसी माडल का वेन्टिलेटर मध्यप्रदेश सरकार 11 लाख में खरीद रही है। इस तरह बच्चो की जान बचाने के उपकरणो की खरीद में भी घोटाला किया जा रहा है। ऐसे में राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया गया है कि अगली लहर से निपटने की तैयारी में घोटाले करने वाले अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके अलावा कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को विशेषज्ञो एवं ईमानदार अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम के हवाले किया जाए। इसकी गतिविधि की मानीटरिंग भी हो। इस दौरान कृष्ण कुमार शुक्ल, कमर अली, पंकज कश्यप, रामदेव यादव, बलदेव सिंह राठौर, विद्याशंकर विश्वकर्मा, राजाराम यादव, शिवाकान्त तिवारी, भास्कर तिवारी, सौरभ शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणो की खरीद में घोटाले पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही राज्यपाल को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि कोविड 19 की दो लहरो ने उत्तर प्रदेश की जनता को तोड़कर रख दिया है। इसमें सरकारी अव्यवस्था एवं असंवेदनशीलता भी खुलकर सामने आयी है। उत्तर प्रदेश में बच्चो के वेन्टिलेटर समेत तमाम जीवन रक्षक उपकरण खरीदे जा रहे है। जो वेन्टिलेटर उत्तर प्रदेश सरकार 17 लाख से 22 लाख तक खरीद रही है। उसी माडल का वेन्टिलेटर मध्यप्रदेश सरकार 11 लाख में खरीद रही है। इस तरह बच्चो की जान बचाने के उपकरणो की खरीद में भी घोटाला किया जा रहा है। ऐसे में राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया गया है कि अगली लहर से निपटने की तैयारी में घोटाले करने वाले अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके अलावा कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को विशेषज्ञो एवं ईमानदार अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम के हवाले किया जाए। इसकी गतिविधि की मानीटरिंग भी हो। इस दौरान कृष्ण कुमार शुक्ल, कमर अली, पंकज कश्यप, रामदेव यादव, बलदेव सिंह राठौर, विद्याशंकर विश्वकर्मा, राजाराम यादव, शिवाकान्त तिवारी, भास्कर तिवारी, सौरभ शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment