सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने बोलेरो चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज इलाके के गांव रायपुर तियाई निवासी सुरेश कुमार मोदनवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बोलेरो जीप विगत 29 जून को उसकी ससुराल रानीगंज कैथौला में खड़ी थी। उसी रात चोर उसे लेकर चम्पत हो गए थे। उसके मोबाइल में जब जनपद जौनपुर के एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कटने का मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें