रास्ते के विवाद में मां बेटी को पीटा
मानधाता (नि..सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पनियारी में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पनियारी गांव निवासी किरन देवी पत्नी सुरेश दुबे का पति बाहर रहता है। किरन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी विजय राम दुबे से पुराना रास्ते का विवाद चल रहा है। इसे लेकर कल शाम पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। आज सुबह पड़ोसी पहुंचा तथा उसे लाठी डण्डे से पीटने लगा। उसकी बेटी 15 बचाने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इससे दोनो को गंभीर चोट आ गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।