Logo

बारिश से कच्चा मकान ढहा, मां बेटा जख्मी

मलबे में दबकर गृहस्थी चैपट, बकरी मरी

दुर्गागंज (नि.सं.)। बारिश का कहर कच्चे एवं जर्जर मकानो पर जारी है। रानीगंज इलाके के गांव मुआर अधारगंज में गुरूवार की रात सगे भाइयो का कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। इससे मलबे में दबने के कारण जहां मां बेटा जख्मी हो गए। वही दबने से एक बकरी मर गई। साथ ही पीड़ित परिवार की सारी गृहस्थी चैपट हो गई। इससे पीड़ित के समक्ष आवास एवं भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। मुआर आधारगंज तेजा का पुरवा निवासी भाइयो अनिल कुमार एवं सुनील कुमार पुत्रगण रामकिशुन कश्यप का संयुक्त रूप से कच्चा मकान था। वह लोग उसी में गुजर बसर करते थे। इसे समय कई दिनो से वर्षा का क्रम बना रहने के कारण जर्जर हो चुका कच्चा मकान गुरूवार की रात करीब नौ बजे भरभराकर ढह गया। इससे अनिल कुमार 35 उसकी मांग रानीगंज 70, चार बकरियां तथा पूरी गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। परिजनों के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल मां बेटे के साथ ही बकरियों को मलबे से बाहर निकाला। उसमे एक बकरी मर चुकी थी। जबकि तीन ठीक थी। घायल मां बेटे को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। घटना में पीड़ित परिवार का गृहस्थी का सामान चारपाई व साइकिल आदि मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पीड़ित परिवार के समक्ष आवास एवं भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधान रामसजीवन पाल ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.