स्टैबिलाइजर में लगी आग, युवक झुलसा
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार स्थित घर में लगे स्टैबिलाइजर में आग लगने पर बुझाते समय एक युवक झुलस गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। मानधाता बाजार निवासी पप्पू मौर्या पुत्र रामखेलावन मौर्या के घर में लगे स्टैबिलाइजर से आज आग लग गई। पप्पू उसे बुझाने का प्रयास करने लगा। उसी समय आग की चपेट में आने के कारण वह झुलस गया। परिजनो ने फौरन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया।