V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विवाहिता ने ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

 मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सहिजनपुर निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जनपद प्रयागराज के मऊआइमा कस्बा निवासी पुष्पा यादव पुत्री स्व. मेवालाल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व गांव सहिजनपुर निवासी संजय यादव के साथ हुई थी। पुष्पा यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज का पांच लाख रूपया लाने की बात कहते है। पिता द्वारा पैसे देने का वादा करने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करते है। ससुराल के लोगो का कहना है कि पांच लाख न लाने पर तुम्हे ससुराल से भगा दिया जाएगा। उधर उसके पिता की दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सहिजनपुर निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जनपद प्रयागराज के मऊआइमा कस्बा निवासी पुष्पा यादव पुत्री स्व. मेवालाल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व गांव सहिजनपुर निवासी संजय यादव के साथ हुई थी। पुष्पा यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज का पांच लाख रूपया लाने की बात कहते है। पिता द्वारा पैसे देने का वादा करने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करते है। ससुराल के लोगो का कहना है कि पांच लाख न लाने पर तुम्हे ससुराल से भगा दिया जाएगा। उधर उसके पिता की दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment