Logo

भाजपा ने रोली सिंह को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का प्रत्याशी रोली सिंह पत्नी आलोक सिंह रोहित घोषित किया गया है। रोली सिंह पूरा बाजार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह तथा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निर्देश पर रोली सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को पार्टी काफी गम्भीरता से ले रही है। गांवों का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। विकास की यह अवधारणा हमें विजय प्रदान करने में सहायक होगी। पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा कभी चुनाव का इंतजार नहीं करती। हमेंशा जीत की रणनीति पर विचार करती है। हमारी मेहनत पार्टी को विजय पथ की ओर अग्रसर करेगी।  जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि जिलापंचायत चुनाव में जीत की प्रभावी रणनीति तैयार कर ली गयी है। भाजपा इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जीत का प्लेटफार्म तैयार करने की जिम्मेदारियां सौपी गयी थी। जिसके तहत पार्टी का अभियान लगातार चल रहा था। भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.