V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्नेह सहयोग से बेहतर कार्य किया: मनीष

जौनपुर। स्नेह प्यार और सहयोग से ही बेहतर कार्य करने की तारतम्यता बनती है। जनपद के लोगो ने जो अपनत्व का भाव प्रकट किया उसी से सफलता मिल पाई है। यह बातें वरिष्ठ पत्रकार   मनीष जायसवाल ने कही। वह   पत्रकार संघ द्वारा आयोजित अपने विदाई समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम नगर के एक होटल में आयोजित था।  उन्होंने कहा कि   जिले की पत्रकारिता बहुत ही समृद्ध है। यहाँ काम करने का अवसर मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। जनपद के सभी वर्ग ने प्यार और सहयोग दिया। अनेक समस्याओं पर कलम चलाने का मौका मिला जिससे आम जन लाभान्वित हुआ। यही मेरे कार्य की सकारात्मक उपलब्धि रही।   संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने मनीष जायसवाल द्वारा संघ के सभी कार्यक्रम में सहयोग करने की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह शाल और पुष्प गुच्छ देकर भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया।  पत्रकार राजेंद्र सिंह , लोलारक दुबे मनोज वत्स रामदयाल दिवेदी राजेश श्रीवास्तव अखिलेश तिवारी अकेला वीरेंद्र सिंह, भारतेंदु मिश्र राजेश मौर्य आदिसत्य सिंह ऋषि प्रकाश सिंह प्रशांत सिंह चिंटू गौरव सिंह मोंटी राणा सिंह आदि लोगो ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। स्नेह प्यार और सहयोग से ही बेहतर कार्य करने की तारतम्यता बनती है। जनपद के लोगो ने जो अपनत्व का भाव प्रकट किया उसी से सफलता मिल पाई है। यह बातें वरिष्ठ पत्रकार   मनीष जायसवाल ने कही। वह   पत्रकार संघ द्वारा आयोजित अपने विदाई समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम नगर के एक होटल में आयोजित था।  उन्होंने कहा कि   जिले की पत्रकारिता बहुत ही समृद्ध है। यहाँ काम करने का अवसर मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। जनपद के सभी वर्ग ने प्यार और सहयोग दिया। अनेक समस्याओं पर कलम चलाने का मौका मिला जिससे आम जन लाभान्वित हुआ। यही मेरे कार्य की सकारात्मक उपलब्धि रही।   संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने मनीष जायसवाल द्वारा संघ के सभी कार्यक्रम में सहयोग करने की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह शाल और पुष्प गुच्छ देकर भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया।  पत्रकार राजेंद्र सिंह , लोलारक दुबे मनोज वत्स रामदयाल दिवेदी राजेश श्रीवास्तव अखिलेश तिवारी अकेला वीरेंद्र सिंह, भारतेंदु मिश्र राजेश मौर्य आदिसत्य सिंह ऋषि प्रकाश सिंह प्रशांत सिंह चिंटू गौरव सिंह मोंटी राणा सिंह आदि लोगो ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

Leave a Comment