V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में घुसकर दो युवतियों से दुष्कर्म

जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को बंधकर बनाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद गहने और नगदी लूट लिए। सुबह होने पर घटना का पता चला तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताते है कि  युवती का भाई अपने पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी बहन रहती है, जो दिव्यांग और अविवाहित है। अकेली होने पर रात में वह खानदान में रिश्ते में भाभी को साथ रहने के बुला लेती है, दोनों रात में साथ में सोती है। शनिवार रात में लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए और असलहा दिखाकर दोनों युवतियों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक दिया। उसके बाद घर में लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट करने के बाद दोनों बदमाशों ने एक घंटे तक बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी लोगों को हुई। उसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा अजय कुमार ने घटना की जांच शुरू की। कोतवाल व क्षेत्राधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासे करने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को बंधकर बनाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद गहने और नगदी लूट लिए। सुबह होने पर घटना का पता चला तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताते है कि  युवती का भाई अपने पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी बहन रहती है, जो दिव्यांग और अविवाहित है। अकेली होने पर रात में वह खानदान में रिश्ते में भाभी को साथ रहने के बुला लेती है, दोनों रात में साथ में सोती है। शनिवार रात में लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए और असलहा दिखाकर दोनों युवतियों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक दिया। उसके बाद घर में लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट करने के बाद दोनों बदमाशों ने एक घंटे तक बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी लोगों को हुई। उसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा अजय कुमार ने घटना की जांच शुरू की। कोतवाल व क्षेत्राधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासे करने की मांग की है।

Leave a Comment