प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज जनपद में कुल 3296 सैम्पल टेस्ट किये गये जिसमें 14 पोसिटिव पाये गये और आज 18 मरीज ठीक हुए। जनपद में आज 132 एक्टिव मामले है, जिसमें से 90 होम आइसोलेशन, 03 एल-2 में शेष अन्य चिकित्सालय में है। आज जनपद में 2 अभिभावक विशेष, 4 महिला विशेष 2 राज्य कर्मचारी विशेष के साथ साथ जनपद में 48 स्थानो पर कोविड 19 टीकाकरण कराया गया जिसमें 18 से 44 वर्ष के 2222 लोगो का प्रथम डोज तथा 45 से अधिक के 1749 लोगो का प्रथम डोज तथा 552 द्वितीय डोज कुल 4568 व्यक्तियो का टीकाकरण किया गया। कल शनिवार को जनपद में 2 अभिभावक विशेष, 4 महिला विशेष, 2 राज्य कर्मचारी विशेष के साथ साथ समस्त 17 सीएचसी पर 2 सहित कुल एवं 48 स्थानो पर टीकाकरण किया जायेगा। सभी से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कोविड 19 का टीकाकरण कराये।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































