Logo

बिकरू काण्ड में महिलाओ को जेल भेजने से आप कार्यकर्ता खफा

राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कानपुर के बिकरू काण्ड में महिलाओ को जेल भेजे जाने पर नाराजगी जतायी है। साथ ही इसे विधि विरूद्ध बताते हुए राज्यपाल के पास चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर रिहाई की मांग की है। इस सम्बंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि कानपुर के बिकरू काण्ड में कई महिलाओ को दस माह से जेल में रखा गया है। इसमें प्रमुख रूप से खुशी देवी पत्नी अमर दुबे, अमर दुबे की मां क्षमा दुबे, विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री एवं धीरू दूबे की मां शांति दुबे शामिल है। बिकरू काण्ड में अमर दुबे का इनकाउण्टर हुआ था। दस माह से जेल में बंद खुशी दुबे को कई बार गंभीर हालत में लखनऊ के अस्पतालो में भर्ती कराया गया। इससे उनके परिवार के लोग सहमे हुए है। इसमें सवाल यह है कि जब तत्कालीन एसएसपी मान चुके है कि खुशी दुबे निर्दोष है तो उसे किस आधार पर जेल में रखा गया है। वही अमर दुबे की मां क्षमा दुबे का इस काण्ड से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में उन्हे दस माह से जेल में किस आधार पर रखा गया है। रेखा अग्निहोत्री नौकरानी है। उसे दो मासूम बच्चो के साथ जेल में रखा गया है। उसके विरूद्ध पुलिस कोई भी साक्ष्य देेने में नाकाम रही है। उसे जेल में क्यो रखा गया है। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इसी तरह हीरू दुबे की मां शांति दुबे को भी बिकरू काण्ड में अभियुक्त बनाया गया है। उसे किस अपराध के कारण जेल में रखा गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन कोई प्रमाण नहीं दे सका है। श्री उपाध्याय ने राज्यपाल को अवगत कराया है कि उपरोक्त प्रकरण से जाहिर है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रतिशोध के आधार पर काम कर रही है। श्री उपाध्याय ने ज्ञापन भेजकर राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करके नियम व कानून का पालन कराने तथा जेल में बंद महिलाओ को अविलम्ब रिहा कराने की मांग की है। इस दौरान देवी दीन, शिवाकांत तिवारी समेत तमाम आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.