उलाहना देने पर घर फूंकने की दी धमकी
🔔 यह भी पढ़ें...
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाांव कटवड़ मंे पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर युवती को जबरन भगा ले गए। पीड़ित परिवार उलाहना देने गया तो उसके भाई ने घर फूंकने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच कर रही है। कटवड़ गांव निवासी सीमा देवी पत्नी मन्नू लाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी धर्मेन्द्र मिश्रा 28 पुत्र स्व. गिरजेश मिश्रा विगत 3 जून को करीब आठ बजे सुबह उसकी बेटी 21 को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर जबरन भगा ले गया। उस समय गांव के भी तमाम लोग मौजूद थे। इसकी उलाहना देने पर आरोपी के भाई नागेन्द्र एवं दो अज्ञात लोगो ने कहा कि किसी से घटना की शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। जो कहना है दरवाजे पर आओ तो बतायेंगे। इसके बाद उसी दिन अपरान्ह तीन बजे दामाद पवन कुमार एवं बेटे सोनू के साथ दरवाजे पर गई। वहां पर नागेन्द्र ने पति को गाली देते हुए कहा कि तुम्हे यहां पर मेरे हिसाब से रहना है। यदि कही शिकायत करोग तो घर में आग लगाकर फूंक देंगे। वह लोग मेरे परिवार व रिश्तेदार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। इससे पूरा परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। उधर उसकी बेटी अभी तक गायब है। वह घर नहीं पहुंची है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र, नागेन्द्र एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































