ब्रेकिंग
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की वजह से जिले की दो सड़कों को प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया गया है। यह सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी। सड़क का निर्माण होने से यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। सांसद लल्लू सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि खजुरहट, मिल्कीपुर, अमानीगंज, रुदौली, रोजागांव फोरलेन तक 53.9 किमी व प्रभातनगर, शाहगंज, इसौली, अलीगंज देहली 52.1 किमी को प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया गया। इन सड़कों के बेहतर होने से क्षेत्र का विकास होगा। सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। सड़कों के बेहतर होने से क्षेत्र में रोजगार की सम्भावनाओं को सम्बल मिलता है। गांवों से मुख्यमार्ग तक बेहतर परिवाहन सुविधा प्रदान करने के लिए हम कटिबद्ध है। जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था का आधार काफी मजबूत होगा।
उन्होनें बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या जनपद है। योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से अयोध्या का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। कोविड-19 के विषम परिस्थिति में भी सरकार ने विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया।
"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।